फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire department workers strike continues for 21st day

Mahendragarh-Narnaul News: दमकल विभाग की कर्मचारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी

Tue, 28 Apr 2026 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fire department workers strike continues for 21st day
फोटो संख्या:59 कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते दमकल कर्मचारी। संवाद
महेंद्रगढ़। मांगों को लेकर दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रही। राज्य कमेटी के निर्देश पर हड़ताल 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर 21 दिन से जिले के 40 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। मंगलवार को जिले में दूसरे दिन भी चार कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

अशोक कुमार, हरिओम तथा महेंद्रगढ़ खंड में प्रदीप कुमार व महावीर सिंह ने सुबह नौ से पांच बजे तक क्रमिक अनशन पर डटे रहे। एक व दो मई को दो दिवसीय नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार नहीं मानी तो अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से कोई अभी तक सकारात्मक जवाब नहीं आया है। लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है।

16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में लगी आग बुझाते हुए कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह झुलस गए थे और उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधियों से कई बार बातचीत हुई। सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण दमकल कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। राज्य कमेटी के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed