{"_id":"6056403b8ebc3ed913222a4b","slug":"fire-caused-by-short-circuit-burnt-ash-of-household-items-narnol-news-rtk6008726115","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग से घर का सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग से घर का सामान जलकर हुआ राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बिहाली में एक किसान के मकान में शार्ट सर्किट से आग लगई गई। आग में घरेलू सामान व 25 हजार रुपये नकदी जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार गांव बिहाली निवासी जय सिंह खेत में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा है। शुक्रवार रात पशुओं के पास सो रहा था। वहीं पास के मकान में घरेलू सामान रखा हुआ था। रात को अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने के कारण मकान में लगे एसी, एलसीडी, साउंड सिस्टम, लैपटॉप, बिजली फिटिंग व पंखे आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा मकान में रखे डबल बेड, सोफा सेट, ड्रेसिंग टेबल, अलमारी, कपड़े, सोने चांदी के जेवरात व 25 हजार रुपये की नकदी भी जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व कांटी पुलिस टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सामान जलकर राख हो चुका था। वही साथ लगते दूसरे मकान में भी दरारें आ गई। बताया जाता है कि इस आग के कारण किसान को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से आगजनी में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग करते हुए कांटी पुलिस चौकी में शिकायत दी है।