{"_id":"69137b547ebb1c1cbc0fc8ad","slug":"fire-broke-out-in-a-dance-academy-extinguished-in-a-quarter-of-an-hour-narnol-news-c-196-1-nnl1004-132150-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डांस अकादमी में लगी आग, सवा घंटे में बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डांस अकादमी में लगी आग, सवा घंटे में बुझाई
Tue, 11 Nov 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो 29 मकान में रखा सिलिंडर बाहर निकालते।स्रोत दमकल विभाग
नारनौल। नारनौल में हुडा सेक्टर में एक मकान के बेसमेंट में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने दमकल केंद्र व मकान मालिक को दी।
दमकल विभाग को सूचना मिलते ही तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तीन गाड़ियों को आग पर काबू पाने में करीब सवा घंटे लग गए। आग लगने से लेपटॉप, स्पीकर, मेट, फर्नीचर आदि सामान जलकर राख हो गया। सेक्टर एक में स्थित मकान के बेसमेंट में एक डांस अकादमी खुली है। इसमें शाम करीब चार बजे आग लग गई। जब बेसमेंट से धुआं उठने लगा तो आसपास के लोगों ने दमकल केंद्र व मकान मालिक को सूचना दी।
इस दौरान मकान मालिक सेवानिवृत्त जेई अशोक यादव भी घर पर नहीं थे और डांस अकादमी बंद थी। दमकल कर्मचारी संदीप यादव ने बताया कि उन्हें करीब चार बजे मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।