{"_id":"68a783412078811c2b08d347","slug":"fire-broke-out-in-a-biscuit-and-namkeen-manufacturing-factory-brought-under-control-in-seven-hours-narnol-news-c-196-1-nnl1003-128604-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिस्किट और नमकीन बनाने की फैक्टरी में लगी आग, सात घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिस्किट और नमकीन बनाने की फैक्टरी में लगी आग, सात घंटे में पाया काबू
Fri, 22 Aug 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-03नारनौल के निजामपुर रोड पर फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए जुटी तीन फायर बिग्रेड क
नारनौल। शहर के निजामपुर रोड स्थित बिस्किट और नमकीन आदि बनाने वाली फैक्टरी में बुधवार रात शॉट-सर्किट से आग लग गई।
आग इतनी विकराल थी कि दमकलकर्मियों ने करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी जलकर राख हो गई। फैक्टरी मालिक राकेश बंसल को करीब ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ र्है। उन्होंने एजेंसी भी ली थी। इसका भी लाखों रुपये का सामान फैक्टरी में रखा था। राकेश बंसल ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 11 बजे अपना काम खत्म करने के बाद फैक्टरी को बंद करके घर चले गए थे।
उन्होंने बताया कि फैक्टरी में आग रात करीब दो बजे लगी। फैक्टरी शहर से थोड़ी दूर और एकांत में होने के कारण काफी देर तक किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो पाई। रात निजामपुर रोड से गुजरते हुए वाहन चालकों ने फैक्टरी से धुंआ निकलता देखा। उन्होंने पास स्थित पेट्रोल पंप वालों को जानकारी दी।
पेट्रोल पंप संचालक ने रात करीब तीन बजे उनके पास फोन करके आग लगने की जानकारी दी। राकेश ने बताया कि वह फैक्टरी पहुंचे और दमकल विभाग को फोन से जानकारी दी। फैक्टरी मालिक ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है। पीड़ित ने बताया कि फैक्टरी में कुरकुरे, चिप्स, नमकीन और बिस्किट बनाने के साथ एक एजेंसी भी थी। यहां से वह स्नैक्स की आपूर्ति शहर और गांवों में करते थे।
विज्ञापन
राकेश बंसल ने बताया कि इस आग से फैक्टरी की मशीनें, भवन व कच्चे माल सहित तैयार खाद्य पदार्थ भी आग की भेंट चढ़ गया। आग से करीब ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।
इंसेट
दमकल की 12 गाड़ियों और दस पानी के टैंकरों से पाया काबू
फैक्टरी में रात दो बजे लगी आग ने इतना विकराल थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को सात घंटे मशक्त करनी पड़ी। इस आग पर काबू पाने के लिए रात तीन बजे से सुबह दस बजे तक पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को 12 चक्कर लगाने पड़े। वहीं दस पानी के टैंकर भी आग पर काबू पाने के लिए मंगवाए गए थे।
वर्जन:
दमकल विभाग को सुबह साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग विकराल होने की वजह से एक गाड़ी अटेली, एक नांगल चौधरी और एक महेंद्रगढ़ से बुलाई गई।-राजवीर सिंह, अधिकारी दमकल विभाग नारनौल।