फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire breaks out in moving vehicle in Narnaul, Driver burnt alive, fire brigade brought the fire under control

नारनौल में चलती गाड़ी में लगी आग: जिंदा जला चालक, दमकल ने आग पर पाया काबू; NH152 D पर हुआ हादसा

Sat, 03 Aug 2024 12:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Aug 2024 12:47 PM IST
सार

हिरवा गांव निवासी कमल किशोर किसी काम से नांगल चौधरी से रेवाड़ी की तरफ जा रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे वह कादीपुरी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसकी सेंट्रो कार में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
Fire breaks out in moving vehicle in Narnaul, Driver burnt alive, fire brigade brought the fire under control
जली हुई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के नजदीक कादीपुरी के पास एक सेंट्रो गाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान गाड़ी चालक अंदर ही जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आगामी का शुरू कर दी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार एनएच 152 डी पर गांव कादीपुरी के पास फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह एक सेंट्रो कर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। गाड़ी चालक सिंघाना के पास हिरवा गांव निवासी कमल किशोर किसी काम से नांगल चौधरी से रेवाड़ी की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


सुबह करीब 4:30 बजे वह कादीपुरी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसकी सेंट्रो कार में अचानक आग लग गई। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने जब कार में आग लगी देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक कमल किशोर गाड़ी के अंदर ही जिंदा जल गया था। गाड़ी के नंबरों के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन करके इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर मृतक के परिजन पहुंचे। मृतक का शव नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed