फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Final voter list of Mahendragarh, Ateli and Nangal Chaudhary NAPA released

महेंद्रगढ़, अटेली व नांगल चौधरी नपा की अंतिम मतदाता सूची हुई जारी

Thu, 19 Aug 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Final voter list of Mahendragarh, Ateli and Nangal Chaudhary NAPA released
नारनौल। नगर पालिका महेंद्रगढ़, अटेली व नांगल चौधरी के सभी वार्डों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। अब कोई भी नागरिक इस मतदाता सूची को विभिन्न निर्धारित स्थानों पर आकर देख सकता है। इसी प्रकार नांगल चौधरी नगरपालिका की मतदाता सूची का अवलोकन उपायुक्त कार्यालय नारनौल, एसडीएम कार्यालय नारनौल , नगर पालिका कार्यालय नांगल चौधरी तथा तहसील कार्यालय नांगल चौधरी में आम जनता के निरीक्षण के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़, अटेली व नांगल चौधरी नगरपालिका की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 अगस्त को हो चुका है। सभी दावे व आपत्तियां निपटाने के बाद यह अंतिम सूची प्रकाशित की गई है। नागरिक अपने घर बैठे भी जिला महेंद्रगढ़ की वेबसाइट पर जाकर इस सूची को देख सकते हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर कर सकते हैं मतदाता सूची का अवलोकन
उपायुक्त ने बताया कि महेंद्रगढ़ नगर पालिका की मतदाता सूची का अवलोकन उपायुक्त कार्यालय नारनौल, एसडीएम कार्यालय महेंद्रगढ़, नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित मतदाता सूचना एवं संग्रह केंद्र तथा तहसील कार्यालय महेंद्रगढ़ में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोई भी नागरिक कर सकता है सूची का अवलोकन
अटेली नगरपालिका की मतदाता सूची का अवलोकन उपायुक्त कार्यालय नारनौल, एसडीएम कार्यालय नारनौल, नगर पालिका कार्यालय अटेली तथा तहसील कार्यालय अटेली में आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed