फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fetal Sex Determination Racket Busted; Accused from Rajasthan Arrested

Mahendragarh-Narnaul News: भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fetal Sex Determination Racket Busted; Accused from Rajasthan Arrested
फोटो नंबर-15पुलिस गिरफ्त में भ्रूण लिंग जांच करवाने का आरोपित। स्रोत: विभाग
नारनौल। जिला समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी की टीम ने हरियाणा-राजस्थान सीमा क्षेत्र में सक्रिय भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने झुंझुनूं (राजस्थान) के कलगांव निवासी धंतर को गिरफ्तार किया है जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

21 मई को पीसीपीएनडीटी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम गठित की गई और डिकॉय ग्राहक तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

टीम ने एक गर्भवती महिला को डिकॉय मरीज बनाकर आरोपी से संपर्क कराया। आरोपी ने भ्रूण लिंग जांच के बदले 35 हजार रुपये की मांग की। आरोपी धंतर महिला को बाइक पर बैठाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया जहां अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद आरोपी ने इशारों में गर्भ में पल रहे शिशु के लड़का होने की जानकारी दी। इसके तुरंत बाद पीसीपीएनडीटी टीम ने गांव गोद के पास नेशनल हाईवे-11 के नीचे फ्लाईओवर पर आरोपी को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नकदी, मोबाइल फोन, बाइक और अन्य सामान बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से हरियाणा और राजस्थान सीमा क्षेत्र में सक्रिय था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994, आईपीसी की धारा 420, 120बी व एमएमसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed