फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Female officers forced to change into their uniforms behind windows covered with newspapers at the GRP police outpost.

Mahendragarh-Narnaul News: जीआरपी चौकी में खिड़कियों पर अखबार लगा वर्दी बदलने को मजबूर महिला कर्मी

Tue, 20 Jan 2026 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Female officers forced to change into their uniforms behind windows covered with newspapers at the GRP police outpost.
फोटो संख्या:61 चौकी ​स्थित महिला क्वार्टर में अखबार व गत्ते से ढंकी ​खिड़की। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी चौकी की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। करीब 50 साल पुराने इस भवन में छत से पानी टपकता है और दीवारों से मलबा गिरता रहता है। वहीं महिला क्वार्टर में खिड़कियों के शीशे और दरवाजे तक नहीं हैं जिससे महिला कर्मियों को अखबार लगाकर वर्दी बदलनी पड़ती है।
विज्ञापन

वहीं 12 घंटे की ड्यूटी करने वाले 8 पुरुष व 6 महिला कर्मचारियों को हादसे का डर सताता रहता है। विभाग नए भवन का निर्माण कराने की बजाय छत पर बार-बार सिमेट की लिपाई-पुताई कर देते हैं। छत पर लगातार बढ़ते भार और कमजोर भवन से हादसा होने का डर रहता है। इसके चलते कर्मचारी बाहर बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

कक्षों के दरवाजे भी उचित प्रकार से नहीं लगाए गए हैं। इसमें धरातल व दरवाजों बीच में चार इंच मोटाई का रिक्त स्थान रहता है। काफी बार इनमें से सांप, बिच्छू व अन्य जहरीले जानवर कक्षों में घुस आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि इंचार्ज की ओर से भी इसका प्रस्ताव भेजा गया है। बावजूद इसके सुधार की फाइलें वर्षों से लंबित हैं। वहीं महिला व पुरुष कर्मचारियों के लिए कॉमन शौचालय बनाया गया है।
-----------
खिड़कियों पर शीशे व पर्दे तक नहीं
चौकी में विभाग की ओर से दो क्वार्टर बनाए गए हैं। इनमें एक महिला और दूसरा पुलिस कर्मचारियों के लिए है। महिला कर्मचारियों के कमरे में दो खिड़कियां हैं। इनमें से किसी पर भी शीशे व पर्दे नहीं लगाए गए हैं। कर्मचारियों की ओर से अखबार व गत्ते लगाकर खिड़कियां ढंकी गई हैं और अब पूरे सर्दी सीजन भी इन्हीं के सहारे गुजरा है। सबसे अधिक परेशानी उनको कपड़े बदलते समय होती है, हवा झोंकों से अखबार आदि कई बार हट जाते हैं। वहीं, पुरुष कक्ष में केवल एक ही खिड़की है और इसको पर्दे से कवर किया गया है।
-----------
आरोपियों को पलंग पर बांधकर चला रहे काम
कर्मचारियों ने बताया कि आरोपियों को कभी पकड़कर लाते हैं तो उनको क्वार्टर में पलंग पर बेल से बांधकर काम चलाना पड़ता है। इसके लिए यहां पर कोई स्पेशल लॉकअप की व्यवस्था नहीं की गई है। साथ ही नियमानुसार इंचार्ज कक्ष, आईओ कक्ष, मुंशी कक्ष आदि अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। दो कमरों में ही सब कार्य चलाया जा रहा है। क्वार्टर में भी बिस्तर, पलंग आदि का अभाव है और इसके चलते महिला कर्मचारी बाहर रेंट पर रह रही हैं।


वर्जन:
रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेनों के ठहराव की घोषणा करने पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक कंवर सिंह के समक्ष चौकी के निर्माण का मुद्दा रखा गया और जल्द सुलझाने की मांग की है।

-सुरेंद्र सिंह, जीआरपी इंचार्ज, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:61 चौकी स्थित महिला क्वार्टर में अखबार व गत्ते से ढंकी खिड़की। संवाद

फोटो संख्या:61 चौकी स्थित महिला क्वार्टर में अखबार व गत्ते से ढंकी खिड़की। संवाद

फोटो संख्या:61 चौकी स्थित महिला क्वार्टर में अखबार व गत्ते से ढंकी खिड़की। संवाद

फोटो संख्या:61 चौकी स्थित महिला क्वार्टर में अखबार व गत्ते से ढंकी खिड़की। संवाद

फोटो संख्या:61 चौकी स्थित महिला क्वार्टर में अखबार व गत्ते से ढंकी खिड़की। संवाद

फोटो संख्या:61 चौकी स्थित महिला क्वार्टर में अखबार व गत्ते से ढंकी खिड़की। संवाद

फोटो संख्या:61 चौकी स्थित महिला क्वार्टर में अखबार व गत्ते से ढंकी खिड़की। संवाद

फोटो संख्या:61 चौकी स्थित महिला क्वार्टर में अखबार व गत्ते से ढंकी खिड़की। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed