फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Female health supervisor honored with a shawl upon her retirement

Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्ति पर शॉल ओढ़ाकर किया महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर का सम्मान

Tue, 27 Oct 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Female health supervisor honored with a shawl upon her retirement
फोटो संख्या:-71 गांव मालड़ा केप्राथमिक स्वास्थ्य केंद पर सरोजदेवी की सेवानिवृति पर सम्मान
महेंद्रगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालड़ा बास में महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर सरोज देवी के सेवानिवृत्ति पूर्व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएचसी इंचार्ज डॉ. पिंकी जांगड़ा ने की।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के लिए सरोज देवी को सम्मानित किया गया। अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके मिलनसार स्वभाव और ड्यूटी के प्रति समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मंच संचालन स्वास्थ्य कर्मी मुकेश चौहान और अशोक देवनगर ने किया। भूपेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. पिंकी जांगड़ा और आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता ने सरोज देवी को पगड़ी पहनाकर, माला डालकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश चौहान और अशोक देवनगर ने बताया कि सरोज देवी ने 20 अगस्त 2001 को स्वास्थ्य विभाग में एमपीएचडब्ल्यू के पद पर उप स्वास्थ्य केंद्र जेरपुर में कार्यभार संभाला था। इसके बाद 17 नवंबर 2025 को उन्हें एमपीएचएस (फीमेल) के पद पर पदोन्नति मिली। उन्होंने 1 मई 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालड़ा बास में स्वास्थ्य सुपरवाइजर के पद पर कार्यभार संभाला।
उन्होंने बताया कि सरोज देवी ने स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया। उनका व्यवहार सहकर्मियों और आम लोगों के प्रति हमेशा सहयोगपूर्ण रहा। उनके कार्यों और व्यवहार के कारण सहकर्मियों के बीच उनका विशेष स्थान रहा।

समारोह में मौजूद कर्मचारियों ने सरोज देवी के स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। इस मौके पर नर्सिंग ऑफिसर रेणु कुमारी, सीएचओ डॉ. पूनम रेबारी, डॉ. हिमांशु, महिला स्वास्थ्य कर्मी रोशनी देवी, सुनीता देवी, कमला, शर्मिला, रितु, मन्नू, रचना, सतीश खैरवाल, कर्मबीर, बॉबी और उदय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed