फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fear of dengue increased the number of investigations, OPD 350 and investigation crossed 250

डेंगू के भय ने बढ़ाया जांच का आंकड़ा, ओपीडी 350 व जांच 250 पार

Tue, 26 Oct 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fear of dengue increased the number of investigations, OPD 350 and investigation crossed 250
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में उपचाराधिन डेंगू के संभावित मरीज - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। जिला में लगातार बढ़ रही डेंगू रोगियों की संख्या के आंकड़े के कारण अब प्रतिदिन जांच कराने वालों की संख्या भी तीन गुणा बढ़ गई है। जिला में डेंगू रोगियों का आंकड़ा भी 117 को पार कर चुका है। पहले जहां औसतन 80 से 90 लोग ही जांच के लिए आते थे लेकिन अब यह आंकड़ा भी 250 पार कर चुका है। जबकि वायरल फीवर एवं मौसमी बीमारियों के चलते ओपीडी का आंकड़ा भी 350 पार पहुंच चुका है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ नगरपालिका द्वारा एक फॉगिंग मशीन के सहारे डेंगू पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार मांग के बावजूद भी फॉगिंग नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का अधिक भय बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग की सबसे अधिक आवश्यकता है। लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव में अधिकांश गांवों में अभी तक फॉगिंग भी नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

- जांच का आंकड़ा पहुंचा 250 पार
महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन होने वाली जांचों का आंकड़ा भी 250 के पार पहुंच चुका है। डेंगू के भय के कारण लोग भी जांच कराने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा जागरूकता के अभाव में लोग वायरल फीवर को ही डेंगू समझकर जांच कराने के लिए आ रहे हैं। महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र में दो डेंगू के केस पाए गए हैं जबकि 15 संभावित रोगियों की जांच के लिए सैंपल नारनौल भेजे गए हैं जिनकी तीन दिन में रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीन गुणा पहुंच गई ओपीडी की संख्या
वायरल फीवर व डेंगू के भय के चलते अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी की संख्या भी तीन गुणा अधिक हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह में यह आंकड़ा 350 से अधिक पर पहुंच गया है। पिछले माह यह आंकड़ा करीब 200 तक था। लेकिन वायरल फीवर व मौसम बीमारियां बढ़ने के कारण प्रतिदिन होने वाली ओपीडी की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
- नपा एक फॉगिंग मशीन के सहारे कर रही प्रयास
महेंद्रगढ़ नगरपालिका के पास फॉगिंग के लिए महज एक मशीन है। ऐसे में प्रतिदिन वह कितने क्षेत्र में फॉगिंग कर पाती होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। शहरवासियों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बार-बार मांग के बावजूद भी नपा द्वारा फॉगिंग के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं जुटाए जा रहे हैं। महज एक मशीन के सहारे डेंगू की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।
- फॉगिंग को समाजसेवी आए आगे
समाजसेवी रमेश सैनी द्वारा निजी प्रयासों से शहर में फॉगिंग कराई जा रही है। रमेश सैनी ने बताया कि प्रतिदिन शहर के वार्डों व मोहल्लों में जाकर डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग कराने के साथ-साथ लोगों को भी साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
- वर्जन:
- शहर में नियमित रूप से कराई जा रही है फॉगिंग:
नगरपालिका के पास एक फॉगिंग मशीन है। शहर में जहां भी आवश्यकता होती है वहां कर्मचारियों को भेजकर फॉगिंग कराई जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मांग करने पर मशीन एवं कर्मचारी भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

- प्रदीप कुमार, सचिव नगरपालिका महेंद्रगढ़।
वर्जन:
- लक्ष्ण दिखाई देने पर शीघ्र कराएं जांच:
डेंगू के लक्ष्ण दिखाई देने पर नागरिक अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना, ठंड के साथ तेज बुखार आना, कमजोरी, भूख न लगना, चेहरे, गर्दन व छाती पर लाल गुलाबी रंग के निशान दिखना, नाक और मसूढ़ों से खून आना डेंगू के लक्षण हैं। ऐसे लक्ष्ण होने पर शीघ्र अस्पताल में पहुंचकर अपनी जांच कराएं। - डॉ. मोनू यादव, कार्यकारी प्रवर चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed