फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers wandered all day for fertilizer, did not get fertilizer

खाद के लिए दिनभर भटकते रहे किसान, नहीं मिली खाद

Mon, 25 Oct 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers wandered all day for fertilizer, did not get fertilizer
जिले में खाद की कमी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिससे न केवल किसान परेशान हैं बल्कि अधिकारियों की परेशानी भी बढ़ रही है, क्योंकि अधिकारियों को रोजाना किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। शहर में रविवार को भी खाद वितरित नहीं किया गया। किसान कभी अनाज मंडी तो कभी पुलिस लाइन में खाद के लिए भटकते रहे, मगर न तो सरकारी और न ही प्राइवेट केंद्रों पर खाद नहीं मिल पाई। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार को खोरी रेवाड़ी में लगे रैक में जिले में 500 मीट्रिक टन खाद मिली थी। जोकि प्राइवेट केंद्रों पर भेजकर वितरित की गई। इस प्रकार नारनौल में शुक्रवार को डीएपी खाद वितरित की गई थी, मगर एक प्राइवेट केंद्र को 500 बैग खाद मिली थी जोकि देर शाम तक किसानों वितरित कर दी गई थी। इस प्रकार सैकड़ों किसानों को खाद नहीं मिल पाई। इस रैक में सबसे अधिक डीएपी नांगल चौधरी क्षेत्र में पहुंचाई गई, लेकिन नांगल चौधरी में शनिवार शाम तक प्राइवेट केंद्रों पर उपलब्ध खाद को किसानों को वितरित किया गया था। इसके बाद भी किसानों में खाद के लिए मारामारी जारी रही।
विज्ञापन

नारनौल अनाज मंडी स्थित कोऑपरेटिव सोसायटी पर 16 अक्तूबर के बाद से डीएपी खाद नहीं पहुंची है। यहां गत 16 अक्तूबर को 800 बैग डीएपी खाद के आए थे। जोकि शनिवार व रविवार को वितरित कर दिए गए थे। इसके बाद से आज 24 अक्तूबर तक सोसायटी में डीएपी खाद नहीं पहुंची है। वहीं अभी खाद पहुंचने की भी कोई जानकारी कर्मचारियों के पास नहीं है। ऐसे में किसान प्रतिदिन अनाज मंडी स्थित सोसायटी पर खाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन डीएपी खाद नहीं होने का नोटिस देखकर किसान लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खाद की कमी लगातार जारी है। किसान 20-30 किलोमीटर दूर तक खाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यही नहीं दूसरे जिलों में भी किसान खाद के लिए पहुंच रहे हैं। जिन किसानों को अपने क्षेत्र में खाद नहीं मिल पाती है वे दूसरे क्षेत्र जैसे महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना, नांगल चौधरी या फिर अटेली जहां भी खाद वितरित की जा रही हो वहीं पहुंच जाते हैं, लेकिन वहां भी किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed