{"_id":"6a8dda0919c4235d6b04239a","slug":"farmers-should-avoid-using-iron-pipes-and-exercise-caution-near-power-lines-narnol-news-c-196-1-nnl1004-144349-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लोहे के पाइप से बचें किसान, बिजली लाइन के पास बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लोहे के पाइप से बचें किसान, बिजली लाइन के पास बरतें सावधानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने किसानों और आमजन से खेतों में काम करते समय बिजली लाइनों से सावधानी बरतने की अपील की है। कार्यकारी अभियंता शिवराज सिंह ने कहा कि बिजली लाइन के पास छोटी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
उन्होंने किसानों को खेतों में सिंचाई और अन्य काम के दौरान लोहे व एल्युमीनियम के पाइपों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के पाइप अपेक्षाकृत सुरक्षित रहते हैं। खेत में यदि बिजली की कोई लाइन ढीली, नीची या क्षतिग्रस्त दिखाई दे अथवा स्पार्किंग हो रही हो तो उसे खुद ठीक करने का प्रयास न करें।
शिवराज सिंह ने कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत संबंधित कनिष्ठ अभियंता या उपमंडल अधिकारी को सूचना दें। बिजली निगम की टीम समय पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतने से जान-माल के नुकसान को रोका जा सकता है। किसानों को बिजली लाइनों के आसपास काम करते समय विशेष सतर्कता रखनी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए।