फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers should also be given information about financial institutions: Dr. Balwan

किसानों को वित्तीय संस्थानों की भी दी जाए जानकारी : डॉ. बलवान

Fri, 28 Jun 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers should also be given information about financial institutions: Dr. Balwan
फोटो संख्या:54- कृ​षि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में किसानों को जागरूक करते डॉ. बलवान सिंह-स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मंडल विस्तार शिक्षा निदेशक डाॅ. बलवान सिंह अध्यक्षता में हुई।
कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ संयोजक डाॅ. रमेश कुमार ने सदस्यों का स्वागत किया और पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई प्रस्तुत की। सदस्यों ने प्रस्तुत कार्रवाई पर सहमति जताई। उन्होंने केंद्र द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान किए गए कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा वर्ष 2024-25 में किए जाने वाले कार्यों की कार्य योजना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर डाॅ. बलवान सिंह कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र को किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों के साथ वित्तीय संस्थानों की जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने समन्वित प्रणाली के तहत डेयरी पालन पर आधारित प्रशिक्षण पर जोर दिया। बैठक में किसान सुमेर सिंह, किशन लाल, महिला किसान सुमनलता, हेमलता आदि उपस्थित रहे। वैज्ञानिक डाॅ. जयलाल यादव, डाॅ. नरेंद्र यादव, डाॅ. राजपाल यादव, डाॅ. आशीष शिवरान, डाॅ. पूनम ने प्रगति रिपोर्ट व कार्य योजना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक डाॅ. जयलाल यादव ने सदस्यों का धन्यवाद किया। बैठक में डाॅ. धर्मबीर यादव क्षेत्रीय निदेशक क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल, रेवाड़ी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बागवानी, मछली पालन, भूमि सुधार वानिकी, पशुपालन, सामाजिक सुरक्षा एवं नाबार्ड आदि के अधिकारियों, प्रगतिशील किसानों, महिला किसानों ने भी बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed