फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers returned without taking manure

किसान बिना खाद लिए ही लौटे

Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers returned without taking manure
पुलिस लाइन में खाद के इंतजार में बैठक किसान। - फोटो : Narnol
पहले सरसों की बिजाई और अब गेहूं की बिजाई के लिए किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है। एक महीने से चल रही खाद की मारामारी अभी तक सुचारु नहीं हो पाई है। डीएपी खाद की डिमांड इस कदर है कि नारनौल में एक दिन 500 व दूसरे दिन 400 डीएपी के बैग किसानों को वितरित किए जा चुके है। मगर सभी किसानों को खाद नहीं मिल पाया है। ऐसे में किसान प्रतिदिन बिक्री स्थलों पर पहुंच रहे है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सैकड़ों की संख्या में किसान डीएपी खाद के लिए पुलिस लाइन में पहुंचे थे, लेकिन आज किसानों को न तो टोकन किए गए और न खाद। वहीं उक्त स्थानों पर कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं मिला। जिससे की किसान खाद के बारे में जानकारी ले सके। इस कारण किसानों को बिना खाद लिए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि डीएपी खाद की मारामारी अक्तूबर माह से चल रही है। इस मारामारी के बीच किसानों ने जैसे तैसे करके सरसों की बिजाई तो कर ली है लेकिन अब गेहूं की बिजाई से पूर्व किसान अपने खेतों में डीएपी खाद का छिड़काव करना चाह रहे है ताकि पैदावार अच्छी हो सके। मगर अब भी किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है। हालात यह है कि खाद आने के उसी दिन खत्म हो जाती है। अनेक किसानों का तो खाद के लिए नंबर ही नहीं आता है। इसलिए अनेक किसान तो इसी उम्मीद से बिक्री स्थल पर सुबह जल्दी आकर लाइन में लग जाते है कि अगर खाद आए तो उसका नंबर पहले आ आए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नारनौल में 900, अटेली में 1000, भोजावास में 700 व कांवी में 500, पटीकरा में 500 व नसीबपुर पैक्स में 500 डीएपी के बैग आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर माह में डीएपी खाद की मारामारी का सिलसिला शुरू हुुुआ था जोकि नवंबर माह भी जारी है। मगर अभी तक जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हो पाई है। इस कारण किसान डीएपी की मांग को अटेली, नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, नांगल चौधरी आदि स्थानों पर अनेक बार जमा लगा चुके है। इस प्रकार अक्तूबर माह डीएपी खाद की मारामारी में बीत गया है।
डीएपी खाद की कमी अभी पूरी भी नहीं हुई है कि अब यूरिया भी किसानों को नसीब नहीं हो रहा है। नारनौल मार्केट सोसायटी सहित अधिकृत खाद बिक्री व्यापारियों के यहां भी यूरिया नहीं मिल रहा है। किसान सरसों की बिजाई के बाद फसल में सिंचाई के बाद यूरिया का छिड़काव करते है। ऐसे में किसान अभी यूरिया खरीद करने लगे है। मगर किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है। इससे किसानों की परेशानी कम होने की बजाय बढ़ने लगी है।

यूरिया के 500 बैग आज शाम तक आने की संभावना है। शनिवार को यूरिया किसानों में वितरित कर दिया जाएगा। डीएपी आने का अभी कुछ पता नहीं है।-रोशन यादव, प्रबंधक, को-ऑपरेटिव सोसायटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed