फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers reached the markets after three days, 233 gate passes issued in Nangal Chaudhary

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन बाद मंडियों में पहुंचे किसान, नांगल चौधरी में 233 गेटपास जारी

Tue, 08 Oct 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 08 Oct 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached the markets after three days, 233 gate passes issued in Nangal Chaudhary
फोटो नंबर-18नारनौल की नई अनाज मंडी में बाजरे की तुलाई करते मजदूर।
नारनौल/नांगल चौधरी। जिले में तीन दिन की छुट्टियों के बाद सोमवार को बाजरे की खरीद फिर से शुरु की गई। विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया में कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई थी। तीन दिन तक बाजरे की खरीद बंद थी। सोमवार को दोबारा खरीद शुरु होने पर जिले की सभी मंडियों में किसान बाजरा लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

बाजरे की खरीद 1 अक्तूबर से शुरु की गई थी, लेकिन खरीद के पहले तीन दिन तक कनीना, सतनाली और अटेली में तो किसान बाजरा बेचने के लिए आ रहे थे लेकिन नारनौल और महेंद्रगढ़ में बहुत कम किसान बाजरा लेकर पहुंचे थे। वहीं नांगल चौधरी में प्रथम तीन दिन तक कोई भी किसान बाजरे की बिक्री के लिए नहीं आया था।
विज्ञापन


कनीना, अटेली, सतनाली और महेंद्रगढ़ में वेयर हाउस द्वारा बाजरे की खरीद की जा रही है और नारनौल और नांगल चौधरी में हैफेड द्वारा बाजरे की खरीद की जा रही है। सोमवार को सात बजे तक अटेली में 1700 गेटपास जारी किए गए जो जिले की सभी 6 मंडियों में सबसे ज्यादा है। कनीना में 766, महेंद्रगढ़ में 599 और सतनाली में 421, नारनौल में 570 और नांगल चौधरी में 233 गेट पास जारी किए गए। जिले में सोमवार को 95613.99 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। जिले में पिछले चार दिन में अब तक 196418.2 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। अटेली में सबसे ज्यादा 60 हजार क्विंटल बाजरे की आवक रही। कनीना में 23466 क्विंटल, सतनाली में 11295 क्विंटल, महेंद्रगढ़ में 14489.3,नारनौल में 15179.4 क्विंटल और नांगल चौधरी में 5790.29 क्विंटल बाजरे की आवक हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

बारदाने की कमी की हल्की सी आहट
जिले की छ मंडियों में बाजरे की खरीद गत 1 अक्तूबर से की जा रही है। नारनौल में बाजरे की खरीद नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में की जा रही है। सोमवार को मंडी में काफी किसान बाजरे की बिक्री के लिए पहुंचे। इस दौरान बारदाने की कमी की वजह से कुछ किसानों को खरीद के करीब तीन घंटे बाद तक उठान के लिए इंतजार करना पड़ा। गौरतलब है कि सरसों खरीद के समय बारदाने की समस्या ने विकराल रूप धारण किया हुआ था, जिस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।


किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए मंडी में पेयजल और शौचालय सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। नांगल चौधरी मंडी में सोमवार को 233 गेटपास जारी किए गए और 5790.29 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। किसानों से आग्रह है कि फसल को अच्छी तरह से सूखा कर लाएं, ताकि नमी के कारण बाजरे की खरीद के लिए इंतजार न करना पड़े।
आदित्य यादव, मार्केट कमेटी सचिव, नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed