फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers of eight villages protested at Daungada Chowk and demanded compensation

Mahendragarh-Narnaul News: आठ गांव के किसानों ने दौंगड़ा चौक पर धरना प्रदर्शन कर मांगा मुआवजा

Sun, 26 Mar 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers of eight villages protested at Daungada Chowk and demanded compensation
कनीना। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान के मुआवजे के लिए किसान लामबंद होने लगे हैं। खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर दौंगड़ा चौक पर आठ गांव के किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने धरना देकर कहा कि कुछ दिन पहले कपास की फसल खराब हुई थी अब गेहूं और सरसों की। सरकार ने यदि मुआवजा नहीं दिया तो वह तबाह हो जाएंगे।
विज्ञापन

भालखी, दौंगड़ा जांट, कलवाड़ी, मुंडिया खेड़ा, बेवल, खैराना, दौंगड़ा अहीर, सिलारपुर गांव के किसान एकत्रित होकर दौंगड़ा चौक पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि बीमा कंपनियां किसानों के पैसे काट लेती है लेकिन अगर नुकसान होता है तो मुआवजा नहीं देती हैं। अभी कुछ दिन पहले खरीफ की फसल में बाजरे और कपास की फसल पूरी तरह से खराब हो गई थी तथा सरकार ने स्पेशल गिरदावरी भी करवाई थी लेकिन आज तक किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिला है। किसानों में रोष है कि बीमा की किस्त जमा करवाने के बावजूद किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

अब रबी की फसल में गेहूं पूरी तरह से खराब हो चुका है। ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। ज्यादातर गांवों में 70 फीसदी से ऊपर फसलों को नुकसान हुआ है जबकि कुछ में 100 प्रतिशत फसल ही बर्बाद हो गई। मौके पर पहुंचे कनीना नायब तहसीलदार से किसानों से बात की और भरोसा दिया कि फसलों की विशेष गिरदावरी कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। कनीना नायब तहसीलदार ने बताया कि किसानों से बातचीत कर फसलों में बारिश व ओले से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान बनीसिंह, राजकुमार यादव, सोनू, सचिन, चंद्रदेव एडवोकेट, महेंद्र सिंह जेई, शेर सिंह प्रधान, करतार सिंह, इंजीनियर अशोक यादव, कोडाराम भालखी, राजवीर, सुभाषचंद, नरेश कलवाड़ी, सुनील दौंगड़ा जाट, राजकुमार मूंडियाखेड़ा, मुकेश बेवल, राहुल खैराना सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed