{"_id":"699366fa781c5932730b2ee4","slug":"farmers-learned-advanced-agricultural-practices-narnol-news-c-203-1-mgh1004-124128-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर के विकास कार्याें को लेकर विधायक ने ली अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर के विकास कार्याें को लेकर विधायक ने ली अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- लोक निर्माण विश्राम गृह महेंद्रगढ़ में अधिकारियों के साथ शहर के विकास कार्याे
महेंद्रगढ़। शहर में बरसाती पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सोमवार को विधायक ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
विधायक कंवर सिंह यादव ने शहर में बरसात के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या पर चर्चा की। लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित हो, ड्रेनेज सिस्टम में सुधार किया जाए तथा इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार की जाए।
उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्ययोजना पर काम करें और विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें।
विज्ञापन
उन्होंने महेंद्रगढ़ शहर के विकास कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी हों। जनता से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका और संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ के विकास में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को बेहतर सुविधाएं देना सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
शहर का संतुलित विकास और नागरिकों की सुविधा ही सरकार और जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में डीएमसी रणबीर सिंह, नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, नगर पालिका सचिव गौरव सांगवान, एमई राजेश कौशिक तथा पब्लिक हेल्थ विभाग एसडीओ जियाराम मौजूद रहे।