{"_id":"65d7a6c33b2ec6ebb80a9fd4","slug":"farmers-informed-about-atal-groundwater-scheme-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107621-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किसानों को अटल भूजल योजना की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किसानों को अटल भूजल योजना की जानकारी दी
Fri, 23 Feb 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। युवा मित्रा एजेंसी के माध्यम से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग नारनौल अटल भूजल योजना के तहत एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गांव बुचोली में किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता अलका यादव सरपंच ने की।
महेंद्रगढ़ खंड ट्रेनर कर्मवीर ओर कर्मपाल ने बताया कि अटल भूजल योजना के माध्यम से भूजल के स्तर में सुधार आ सकेगा योजना द्वारा किसानों को मिनी फव्वारे और टपका सिंचाई का उपयोग करना चाहिए जिससे पानी का उपयोग कम से कम हो। सरकार द्वारा किसानों के लिए मिकाड़ा विभाग प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत मिनी फव्वारे सब्सिडी 85 प्रतिशत पर दिए जाते है।
कर्मवीर ने बताया कि ऑन फार्म वाटर टैंक का लाभ भी किसान सब्सिडी 70 प्रतिशत के माध्यम से ले सकता है। अटल भूजल सिंचाई यंत्र योजना में प्रदेश में ऐसे क्षेत्र जहां भूमिगत जल संकट है पानी के सुव्यवस्थित तरीके से कम पानी में खेती करने के लिए कृषि सिंचाई यंत्र प्रदान करना है। इससे इन क्षेत्रों में पानी की बचत होगी।
विज्ञापन
अटल भूजल योजना का मूल उद्देश्य फसल सिंचाई में अतिरिक्त पानी की बर्बादी के दोहन को रोकना है। बागवानी में भी किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी प्राप्त होती हैं। इसमें जो किसान पॉलीहाउस लगाकर सब्जियां लगाता है उसमें भी सरकार द्वारा 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है। किसनों को प्राकृतिक खेती करने पर भी सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है। अटल भूजल योजना द्वारा किसानों को अपने ट्यूबवेल से खेतों में अंडरग्राउंड पाइप लाइन लगाने पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। इस अवसर पर ईश्वर, सोमबीर, वीरेंद्र सिंह, माया देवी, सुरेंद्र कुमार, लाल सिंह, पवन, संदीप, नेहा, शेरसिंह, विजय सिंह, छोटा देवी मौजूद रहे।