फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers have been reaching sales centers since morning for DAP, returning disappointed.

Mahendragarh-Narnaul News: किसान डीएपी के लिए सुबह से पहुंच रहे बिक्री केंद्र, निराश होकर लौट रहे

Tue, 17 Oct 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 17 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers have been reaching sales centers since morning for DAP, returning disappointed.
नारनौल। क्षेत्र में रबी की फसल की बुआई का समय नजदीक आ गया है, लेकिन अभी भी किसानों को डीएपी खाद के लिए बिक्री केंद्रों पर चक्कर लगाना पड़ रहा है। सोमवार को नसीबपुर व निजामपुर क्षेत्र के पैक्स पर डीएपी के बैग वितरित किए जा रहे थे, लेकिन किसानों की संख्या अधिक होने की वजह से अनेक किसानों को डीएपी खाद नहीं मिला। इसकी वजह से निजामपुर पैक्स पर नाराज किसानों ने हंगामा तक कर दिया।
विज्ञापन

वहीं जिन किसानों को डीएपी खाद मिला, उन्हें नैनो यूरिया लेना पड़ रहा है, जिसकी वजह से भी किसानों में नाराजगी देखने को मिली। जिले में 15 अक्तूबर से सरसों की बुआई शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सरसों की बुआई के लिए मौसम अनुकूल नहीं होने की वजह से देरी हो रही है। लेकिन अभी भी किसान डीएपी के लिए परेशान हो रहे हैं। सोमवार को निजामपुर पैक्स में बुजुर्ग महिला भी डीएपी के लिए पहुंची थी। अगर इस समय बारिश हो जाती है तो डीएपी की मांग बढ़ जाएगी। किसानों का कहना था कि पैक्स पर एक किसान को दो डीएपी के बैग ही मिल रहे हैं। वहीं इसके साथ भी नैनो यूरिया जबरदस्ती दिया जा रहा है, जबकि किसान नैनो यूरिया लेना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed