{"_id":"61687034c1c4834c4e6959d4","slug":"farmers-demonstrated-for-not-getting-dap-narnol-news-rtk627031248","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दिनभर लाइन में लगने के बाद डीएपी खाद नहीं मिलने पर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दिनभर लाइन में लगने के बाद डीएपी खाद नहीं मिलने पर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
डीएपी खाद नहीं मिलने से विरोध प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली। रबी की फसल के लिए डीएपी न मिलने के कारण किसानों ने वीरवार को को-ऑपरेटिव सोसाइटी की सरकारी दुकान पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारी निर्मल शर्मा, अशोक कुमार, उमेश शर्मा, गौतम यादव, रविंद्र कुमार, राजेश यादव, विमला देवी, कमला देवी, शांति देवी, भगवानी देवी, चंद्रकला, कमलेश व सरोज देवी ने बताया कि पिछले 3 दिन से लंबी कतार में खड़े होकर वापस लौट रहे हैं, लेकिन खाद उपलब्ध नहीं हो रहा। ऐसे में समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गृहिणियों के रोजमर्रा के कार्य भी बाधित हो रहे हैं। फसल की बिजाई के लिए डीएपी डालना जरूरी है।
सरकार की ओर से खाद नहीं मिल पाने के कारण बिजाई करने में दिन प्रतिदिन देरी होती जा रही है। लोगों ने कहा कि तीन रोज की परेशानी के बाद जब वीरवार को सरकारी दुकान पर पहुंचे तो एक डीएपी खाद का बैग देने का कार्य चालू किया गया जो किसान के लिए ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। ऐसे में परेशान किसानों ने दुकान के बाहर सरकार के प्रति नाराजगी दिखाते हुए रोष प्रकट किया। वीरवार को सरकारी एजेंसी द्वारा 380 बैग डीएपी वितरण किए गए लेकिन सैकड़ों किसान दिन भर परेशान होने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर रहे।