{"_id":"6331eefb1660a8551d03812b","slug":"farmers-demonstrated-against-hanging-electric-wires-in-the-field-village-deroli-ahir-narnol-news-rtk6591739158","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में लटकती तारों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में लटकती तारों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सीहमा। गांव डेरोली अहीर के किसान लटकते बिजली के तारों से कई माह से परेशान हैं, लेकिन दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम के कर्मचारी और अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। सोमवार को किसानों ने बिजली लाइन के नीचे बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
डेरोली अहीर के किसान सुरेंद्र, राजपाल, यशवीर, प्रदीप, देवेंद्र, बिल्लु, राजकुमार, कर्ण सिंह, नरेश, जगदेव, जसवंत, राम सिंह, राजेश आदि ने बताया कि डेरोली अहीर से हुडीना सड़क मार्ग पर ईंट भट्ठे के नजदीक उनके खेत हैं। जिन पर से 11 हजार वोल्ट की ढीली लाइन गुजर रही है। खेतों में सिर के ऊपर से गुजरती बिजली के लटकते तारों की लाइन को टाइट करवाने के लिए कई बार बिजली निगम कार्यालय सीहमा और नारनौल में कर्मचारियों और अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि खेतों की बुहाई और बिजाई कराते समय ट्रैक्टर लाइन के नीचे से नहीं निकलता। वहीं फसल में पानी देते समय में बिजली की लाइन किसान को टच होने का भय बना रहता है। अब तक गनीमत यह रही है कि किसी की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लटकते बिजली के तारों को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। किसानों ने कहा कि जल्द ही सभी किसान एकत्रित होकर सीएम विंडो पर समस्या को लेकर शिकायत दर्ज करेंगे।
कुछ दिन पहले ही सीहमा में ज्वाइन किया है। किसान उनसे मिलते हैं तो मौके का मुआयना कर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। - कारजत कंबोज एसडीओ बिजली निगम सीहमा।