फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers demand their rights; warn of agitation if issues remain unresolved.

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों ने मांगा हक, बोले-समस्याएं दूर नहीं हुईं तो आंदोलन ज्ञापन

Tue, 06 Oct 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers demand their rights; warn of agitation if issues remain unresolved.
फोटो नंबर-19सीटीएम को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य। स्रोत: यूनियन - फोटो : Social Media
नारनौल। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला प्रधान अजीत सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को अपनी समस्याओं को लेकर सीटीएम मंगल सैन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसके बाद किसान नेताओं ने मार्केट कमेटी नारनौल के चेयरमैन बाबूलाल पटीकरा से मुलाकात कर समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

किसानों ने बाजरे की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जल्द शुरू करने और भावांतर भरपाई योजना बंद करने की मांग की। साथ ही वर्ष 2023 का लंबित भावांतर भुगतान जारी करने की मांग रखी। किसानों ने क्षेत्र में सरकारी लैब और किसान भवन बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 का फसल बीमा क्लेम अभी तक नहीं मिला है। किसानों ने बीमा राशि जल्द जारी करने तथा किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया सरल करने की मांग की। पोर्टल वेरिफिकेशन भी जल्द शुरू करने की मांग रखी गई। जिला प्रधान अजीत सिंह यादव ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो यूनियन आंदोलन करेगी। इस दौरान कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed