फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers blocked the Narnaul-Rewari road for three and a half hours due to fertilizer

खाद को लेकर किसानों ने सवा तीन घंटे तक नारनौल-रेवाड़ी सड़क को किया जाम

Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the Narnaul-Rewari road for three and a half hours due to fertilizer
डीएपी खाद को लेकर जाम लगा रही महिलाओं को समझाते कृषि विभाग अधिकारी डॉ. संजय। - फोटो : Narnol
नारनौल। डीएपी खाद की किल्लत और किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खाद की कमी को लेकर किसानों ने मंगलवार को भी रेवाड़ी-नारनौल पर करीब सवा तीन घंटे तक जाम लगाकर अपना रोष जताया। इसके बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पाया। मगर कृषि विभाग के अधिकारियों की तरफ से बुधवार को खाद मिलने आश्वासन जरूर मिला। इस प्रकार किसानों को मंगलवार को खाद नहीं मिल पाया। ऐसे में उन्हें मायूस होकर बिना खाद के ही वापस लौटना पड़ा। वहीं अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों में थोड़ी आस जरूर जगी है कि बुधवार को उन्हें खाद मिल जाएगी।
विज्ञापन

डीएपी खाद को लेकर कई दिनों से मारामारी चल रही है। पर्याप्त खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में सरकार व प्रशासन के प्रति किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। नतीजा यह है कि किसान आए दिन रोड जाम कर रहे हैं। किसानों ने मंगलवार को दूसरे दिन करीब 12 बजे रेवाड़ी-नारनौल सड़क को अवरुद्ध कर जाम लगा दिया। जाम लगा रही महिलाओं ने रोष जताते हुए कहा कि अगर सरकार उन्हें खाद उपलब्ध नहीं करवा सकती है तो स्पष्ट मना कर दे ताकि किसान असमंजस में न रहे और सरसों की बिजाई कर सके। हर दिन की भांति मंगलवार सुबह सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष खाद लेने के लिए पुलिस लाइन में पहुंच गए, लेकिन वहां उन्हें टोकन नहीं दिए गए। इससे किसान उग्र होकर नारनौल-रेवाड़ी मार्ग के बीचों-बीच बैठकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि जब तक उन्हें डीएपी खाद नहीं मिलेगा तब तक वे यहां से नहीं उठेंगी। करीब सवा तीन बजे तक लगे जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी -लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में स्कूल बस भी जाम में फंस गई। गंतव्य तक जाने के लिए राहगीरों ने वैकल्पिक मार्ग देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बुधवार को जिले में खाद पहुंचने की संभावना
जाम की सूचना पाकर पहुंचे क्यूसीआई डॉ. संजय कुमार ने किसानों को बताया कि मंगलवार रात तक रेवाड़ी के खोरी में लगे रैक से जिले को 10 हजार के करीब खाद के बैग मिलेंगे। खाद बुधवार को केंद्रों पर भेजकर वितरित की जाएगी। इसमें नारनौल को एक हजार बैग मिलेंगे।

डीएपी खाद को लेकर नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर जाम लगाकर बैठे किसान।

डीएपी खाद को लेकर नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर जाम लगाकर बैठे किसान।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed