फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers are struggling for fertilizer

Mahendragarh-Narnaul News: खाद के लिए किसान कर रहे संघर्ष

Mon, 21 Jul 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers are struggling for fertilizer
फोटो नंबर- 10सरकारी खाद केंद्र से खाद प्राप्त करते किसान। संवाद
नारनौल। जिले में इस साल करीब 3 लाख 50 हजार एकड़ में खरीफ की फसलें उगाई हुई हैं जिसमें बाजरा, ग्वार और कपास शामिल है। इसके लिए खाद की मांग 23 हजार मीट्रिक टन की गई थी।
विज्ञापन

खाद के लिए किसानों को संघर्ष करना पड़ रहा है।
जिले को अब तक करीब 19957 मीट्रिक टन यूरिया खाद आ चुकी है जिसमें से सरकारी व निजी खाद केंद्रों में करीब 18524 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

उपलब्ध खाद में से करीब 1433 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण अभी किया जा रहा है। वहीं मांग अनुसार शेष खाद की अन्य खेप भी अगस्त माह के अंत तक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी खाद केंद्र पर पहुंची यूरिया : अनाज मंडी स्थित सरकारी खाद केंद्र पर रविवार शाम को 560 बैग और सोमवार सुबह 850 बैग यूरिया सहित कुल 1410 बैग यूरिया पहुंची।
इसके बाद सुबह से किसान खाद केंद्र पर पहुंचे। खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के कारण किसानों को सुगमता से खाद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed