फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers are not getting electricity for 10 hours

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों को नहीं मिली रही 10 घंटे बिजली

Thu, 26 Oct 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting electricity for 10 hours
गांवा बवानिया​ ​स्थित 33 केवी पावर हाउस।
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार ने जिले के किसानों के लिए दस घंटे देने के लिए निर्देश दिए हैं, लेकिन गांव बवानियां के 33केवी पावर हाउस के नीचे लगभग एक दर्जन गांवों के किसानों को अब भी आठ घंटे बिजली मिल रही है। किसानों को कहना है कि जब पावर हाउस बवानियां में अधिकारियों से मिले तो उन्होंने पावर हाउस को ओवर लोड बताते हुए दस घंटे बिजली देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन

रामनिवास, बाबूलाल, राजेंद्र, अजीत, मुकेश, किशन व रतिपाल सहित अनेक किसानों का कहना है कि यह पावर हाउस पांच सालों से ओवर लोड है तथा किसान विभाग व सरकार को अनेक बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। बिजली निगम सुनवाई नहीं कर रहा है। बिजली निगम के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है। गांव सुरजनवास, खेड़ा, मेघनवास, डुलाना, चितलांग, देवास, बवानियां, नांगल हरनाथ, गागड़वास, बचीनी, बुचौली गांवों को केवल 8 घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

वहीं बवानियां 33 केवी पावर हाउस के एसएसए जयभगवान ने बताया कि इन गांवों में तीन ग्रुप में बिजली आपूर्ति की जा रही है। पावर हाउस पर अधिक लोड होने के चलते लगातार 10 घंटे बिजली आपूर्ति करना संभव नहीं है। ऐसे में तीनों ग्रुप में आठ-आठ घंटे आपूर्ति की जा रही है। लगातार दस घंटे बिजली आपूर्ति करने से लो वोल्टज की समस्या हो सकती है, जिसके कारण ट्यूबवेलों की मोटरें जलने का संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed