फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   'Farmer's welfare did not happen due to wrong policies of Congress'

कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से नहीं हुआ किसान का भला

Tue, 31 Aug 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
'Farmer's welfare did not happen due to wrong policies of Congress'
श्योताज जैलदार का गांव श्यामपुरा में हाल-चाल जानते राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव । - फोटो : Narnol
नारनौल। कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से किसान का भला नहीं हो सका। भाजपा शासनकाल में किसानों की भलाई व उत्थान के लिए अनेक योजनाएं बनाकर लागू की गई इनसे किसानों को फायदा हुआ। यह बात प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने अपने पुराने साथी श्योताज जेलदार के आवास पर उनका हालचाल जानने के उपरांत कही। यादव ने कहा कि इस देश की सत्ता पर आजादी के बाद अधिकांश समय कांग्रेस पार्टी का शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने किसानों को केवल अपना वोट बैंक समझ गुमराह करने का कार्य किया।
विज्ञापन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि किसान की आमदनी दोगुनी की जाए। इसलिए केंद्र सरकार ने किसानों के हितों के लिए तीनों कृषि कानून बनाए है। राज्य मंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व कम्युनिस्टों ने हरियाणा की पावन धरती पर किसान आंदोलन के नाम पर भाईचारा बिगाड़ने की नाकाम कोशिश की है। इसको हरियाणा का जागरूक किसान भली-भांति जानता है। कांग्रेस और कम्युनिस्टों का एक मात्र उद्देश्य भाजपा के खिलाफ कार्य करना और वो किसान आंदोलन के नाम पर कर रहे है। कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान में बाजरे का भाव लगभग 1100 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि हरियाणा में बाजरे का भाव 2200 रुपये से भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed