{"_id":"67ab8069de986de33709ca1f","slug":"farmer-dies-in-road-accident-near-bachhod-underpass-case-registered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-121276-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाछौद अंडरपास के पास सड़क हादसे में किसान की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाछौद अंडरपास के पास सड़क हादसे में किसान की मौत, केस दर्ज
Tue, 11 Feb 2025 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-20दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी।
नारनौल/मंडी अटेली। बाछौद अंडरपास के नजदीक एक व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है।
मंगलवार सुबह किसी ने सड़क किनारे शव देखा तो मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। गांव सराय बहादुर नगर निवासी सुबे सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसका लड़का मनोज मिर्जापुर बाछौद में बनी हवाई पट्टी के पास मकान बनाकर रहता है।
सोमवार रात को मनोज नहर से पानी देने के लिए खेतों में गया था। खेतों में फसल को पानी देने के बाद वह वापस नहीं आया। सुबह उन्हें सूचना लगी कि हवाई पट्टी से थोड़ा आगे रेलवे अंडर पास के नजदीक मनोज का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शिकायत में बताया गया है कि मौत अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की वजह से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।