{"_id":"65a393f3929502dedc021d19","slug":"fares-not-paid-in-round-figures-in-ac-buses-conductors-upset-narnol-news-c-196-1-nnl1004-8370-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एसी बसों में राउंड फिगर में नहीं किया गया किराया, परिचालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एसी बसों में राउंड फिगर में नहीं किया गया किराया, परिचालक परेशान
Sun, 14 Jan 2024 01:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में रोडवेज एसी बसों के किराया को ई-टिकटिंग मशीनों में अपलोड कर दिया है। लेकिन किराया अभी तक राउंड फिगर में नहीं किया गया है। जिसकी वजह से परिचालकों को खुल्ले रुपये की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अक्तूबर में हरियाणा रोडवेज के किराए को राउंड फिगर में करने की मंजूरी दी थी, लेकिन मुख्यालय चंडीगढ़ द्वारा कैबिनेट की मंजूरी के बाद भी हरियाणा रोडवेज की एसी बसों के किराए को ई-टिकटिंग मशीनों में राउंड फिगर में अपलोड नहीं किया है। अभी भी नारनौल से अटेली का किराया 26 रुपये, कुंड का 52 रुपये , रेवाड़ी का 94 रुपये, धारूहेड़ा 131 रुपये, बिलासपुर का 147 रुपये, गुरुग्राम का 199 रुपये, दिल्ली धौला कुआं 242 रुपये व दिल्ली से वापसी आते समय दिल्ली से धारूहेड़ा का 124 रुपए, रेवाड़ी का 156, अटेली 219 रुपये, पचेरी का 282 रुपये, सिंघाना का 308 रुपये, बगड़ का 402 रुपये, झुंझुनू का 433 रुपये अपलोड किया है। इस प्रकार सभी रूटों पर जहां एसी बस चलती है, वहां सवारियों और परिचालक के लिए खुल्ले रुपये की समस्या बन गई है, जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आम जनता व परिचालकों की खुल्ले पैसे की समस्या को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में किराया राउंड फिगर किया है। जहां किराया 7 रुपये लगता था, वहां अब 5 रुपये कर दिया है, जहां किराया 8 रुपये लगता था उसको राउंड फिगर में करते हुए 10 रुपए कर दिया है। यह आगे भी राउंड फिगर में करने के आदेश दिए थे। लेकिन न तो एसी बसों में किराया राउंड फिगर में है और न ही राजस्थान में किराया राउंड फिगर में है। इसकी वजह से परिचालक से लेकर आम जनता परेशान है।
वर्जन:
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद भी हरियाणा रोडवेज की एसी बसों का किराया राउंड फिगर में नहीं किया गया है, जिसकी वजह से परिचालकों को खुल्ले रुपये देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आमजन भी खुल्ले रुपये को लेकर परेशान रहते हैं।
अनिल भीलवाड़ा, प्रधान, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
वर्जन:
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद भी हरियाणा रोडवेज की एसी बसों का किराया राउंड फिगर में नहीं किया गया है, जिसकी वजह से परिचालकों को खुल्ले रुपये देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आमजन भी खुल्ले रुपये को लेकर परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
अनिल भीलवाड़ा, प्रधान, नारनौल डिपो।