फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   family gone to wedding in Narnaul, thieves ransacked house

Narnaul: शादी में गया था परिवार चोरों ने खंगाल लिया घर, ताला तोड़कर नगदी, जेवर और बच्चों के कपड़े तक ले गए चोर

Fri, 22 Nov 2024 12:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Nov 2024 12:14 PM IST
सार

वारदात थाना जगाधरी शहर के बूडिया गेट चौकी क्षेत्र में हुई। क्षेत्र निवासी सलमान का कहना है कि उनका परिवार ग्रीन विहार कालोनी में रहता है। वीरवार को वह परिवार के साथ यूपी के बेहट में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गया था।

विज्ञापन
family gone to wedding in Narnaul, thieves ransacked house
घर में बिखरा पर पड़ा सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर में चोरों का आंतक कम होने का नहीं ले रहा है। जगाधरी क्षेत्र में एक परिवार शादी में गया था। रात को जब वह घर पर लौटे तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर मकान से डेढ़ लाख रुपये की नगदी और करीब ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए हैं।

विज्ञापन


वारदात थाना जगाधरी शहर के बूडिया गेट चौकी क्षेत्र में हुई। क्षेत्र निवासी सलमान का कहना है कि उनका परिवार ग्रीन विहार कालोनी में रहता है। वीरवार को वह परिवार के साथ यूपी के बेहट में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गया था। वीरवार रात को करीब 10 बजे वह वापस आए तो देखा क मकान का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये के जेवर, डेढ़ लाख रुपये की नगदी और बच्चों के कपड़े चोरी कर लिए। सलमान का कहना है कि पांच से छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत बूडिया गेट पुलिस चौकी को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed