फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fall in temperature beneficial for crops

Mahendragarh-Narnaul News: तापमान में गिरावट फसलों के लिए लाभदायक

Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fall in temperature beneficial for crops
फोटो संख्या:79- गांव झुक के खेत में उगी गेंहू की फसल--संवाद - फोटो : नगला मानसिंह में 8 फुट का मगरमच्छ ग्रामीणों की सहायता से वाइल्ड लाइफ वह एसओएस की टीम ने पकड़ा।
महेंद्रगढ़। तीन दिन से मौसम में आए बदलाव से तापमान में हुई गिरावट फसलों के लिए लाभदायक है। इस बार फरवरी के प्रथम पखवाड़े के दौरान तापमान की अधिकता के कारण गेहूं की फसल में उत्पादन प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट से फसलों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

फरवरी के प्रथम पखवाड़े में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री चल रहा है। तापमान की अधिकता के कारण गेहूं की फसल की बढ़वार प्रभावित हो गई थी। दिन के समय में धूप तेज होने के कारण तय समय से पहले ही गेहूं में बालियां आनी शुरू हो गई हैं। हल्की बूंदाबांदी के तापमान में आई गिरावट से एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है जो दोनों ही फसलों के लिए लाभदायक है। सरसों की अगेती फसल में फलियों में दाना पकना भी शुरू हो चुका है। जबकि गेहूं में बालियां आनी शुरू हो चुकी हैं। जिला में इस बार 365450 एकड़ में हैं फसलें हैं। सरसों 2.65 लाख एकड़, 80 हजार एकड़ में गेहूं तथा 17500 एकड़ में चना की फसल है। वहीं 950 एकड़ में जौ तथा दो हजार एकड़ में पशुचारा है।
विज्ञापन

-------------

- वर्जन:
क्षेत्र में 26 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 24 व 26 फरवरी को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभावों के कारण मौसम में बदलाव व तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना रहेगी। हवाओं में बदलावों के कारण आंशिक बदलवाई भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed