फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   fake marksheet

बदमाशों ने शराब के ठेके में आग लगाने का किया प्रयास

Thu, 22 Aug 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
fake marksheet
मंगलवार की रात बदमाशों ने सुराना गांव स्थित शराब के ठेके में आग लगाकर कारिंदों को जलाने का प्रयास किया । करिंदे के जागने पर फायर कर भाग निकले। आग से एक करिंदा मामूली रुप से झुलस गया। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर विभिन्न धाराओं में बुधवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झुंझुनू राजस्थान निवासी परमजीत, नीरपुर निवासी राहुल व भुंगारका निवासी बिजेंद्र गांव सुराना स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित परमजीत ने बताया कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच एक बाइक पर तीन युवक आए। आरोपी ठेके पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया। आरोपी ठेके के अंदर पेट्रोल की बोतल फेंक कर आग लगा दी। इससे ठेके के अंदर कंबल ओढ़कर सो रहे परमजीत आग की चपेट में आ गया। इस पर दो अन्य कारिंदे शोर मचाने लगे। इसके बाद आरोपियों ने पिस्टल से फायर भी किया। आग से परमजीत के एक हाथ मामूली रुप से झुलस गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परमजीत को जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोपहर बाद में छुट्टी दे दी। जांच अधिकारी एसची देवेंद्र ने बताया कि अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे। ठेके पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि सुभाष के नाम पर ठेकेे छुटा था। जिस पर सुभाष ने ठेका राजेंद्र उर्फ राजू काना को दे दिया है। राजेंद्र फिलहाल जेल में है। उसके कारिंदे ठेका संचालन कर रहे है।
विज्ञापन

पहले हुए मामले-
21 अगस्त को भी करिंदा पर हुआ था जान लेवा हमला-
हमीदपुर गांव में राजेश एंड कंपनी का शराब का ठेका है। ठेके पर सेल्समैन संदीप कुमार 20 अगस्त की रात सोया हुआ था। रात करीब 11 बजे एक बाइक पर दो युवक ठेके पर पहुंचे। आरोपियों ने करिंदे से कहा कि आज के बाद ठेका मत खोलना नहीं तो अंजाम बुरा होगा। करिंदा कुछ कहता इतने में युवक ने पिस्टल से दो फायर कर दिया। इसमें एक गोली शराब के बोतल में व दूसरी काउंटर पर लगी थी। अभी पुलिस आरोपियों की तलाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मई की रात ठेके में आग लगाने से करिंदे की मौत हो गई थी
20 मई की रात को जाखणी गांव में शराब के ठेके में आग लगाने पर कारिंदा ओम प्रकाश की मौत हो गई थी। इसमें शामिल चार आरोपियों में राजेश व सुभाष उर्फ गोसिया पुलिस ने हाल में गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये के इनाम था। अभी भी दो आरोपी फरार है। आरोपी राजेश ठेका लेने के लिए आग लगाने की साजिश रची थी।

शराब कारोबार पर बदमाशों की नजर
इससे पहले भी शराब के ठेके पर लूटपाट और ठेका न चलने देने के मामले सामने आते रहे हैं। हर साल शराब का ठेका किसी और के नाम पर छूट जाता है। ऐसे में पहले कारोबार कर रहे शराब कारोबारी ठेके पर हमले कराते हैं। जिससे ठेका दुबारा से उन्हें मिल जाए। कुछ मामले को रंगदारी से भी जुड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed