{"_id":"6a3ac70904029fabaa092f32","slug":"factionalism-exists-in-the-bjp-not-the-congress-rao-narendra-singh-narnol-news-c-196-1-nnl1004-141636-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेेस में नहीं, भाजपा में है गुटबाजी : राव नरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेेस में नहीं, भाजपा में है गुटबाजी : राव नरेंद्र सिंह
Tue, 23 Jun 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो 10प्रेस वार्ता को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह।संवाद
नारनौल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आज कांग्रेस में नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी है। महेंद्रगढ़ में मौजूदा और पूर्व भाजपा विधायकों के बीच चल रही बयानबाजी और नेताओं की आपसी खींचतान इसका स्पष्ट उदाहरण है।
नारनौल में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी में नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष योग्य कार्यकर्ता हैं, जो संगठन को मजबूती देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की नई सूची भी जल्द जारी की जाएगी।
नांगल चौधरी विधायक की बैठकों में अनुपस्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक नेता के अपने कार्यक्रम होते हैं और विधानसभा से जुड़े कार्यों के कारण कई बार चंडीगढ़ में बैठकें रहती हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनका भाजपा के करीब जाना ही कांग्रेस की ओर से किए गए निलंबन को सही साबित करता है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने नीट परीक्षा पेपर लीक, प्रदेश की कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और सरकारी स्कूलों के बंद होने के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है। हरियाणा में अपराध बढ़ रहे हैं।
किसानों को खाद-बीज की किल्लत, बढ़ती डीजल कीमतों और डीजल खरीद पर लगी पाबंदियों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झाझड़िया, जिला महिला अध्यक्ष डॉ. राजवती सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।