{"_id":"65b8fff237794aed9c0f1318","slug":"facility-for-khatu-shyam-devotees-operation-of-jaipur-narnaul-jaipur-and-rewari-ringas-rewari-special-trains-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा: जयपुर-नारनौल-जयपुर व रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा: जयपुर-नारनौल-जयपुर व रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन
Tue, 30 Jan 2024 07:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 30 Jan 2024 07:26 PM IST
सार
रेलवे द्वारा खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
Train demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय रेलवे द्वारा खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-नारनौल-जयपुर व रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09633/09634, जयपुर-नारनौल-जयपुर स्पेशल रेलसेवा गाड़ी संख्या 09633, जयपुर-नारनौल स्पेशल रेल सेवा 3, 6, 10, 14, 17, 20 फरवरी व 24 फरवरी को (07 ट्रिप) जयपुर से 10.40 बजे रवाना होकर 14.05 बजे नारनौल पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634 नारनौल-जयपुर स्पेशल रेल सेवा 3, 6, 10, 14, 17, 20 व 24 को (07 ट्रिप) नारनौल से 14.30 बजे रवाना होकर 18.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींन्दड़ बनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला व निजामपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में डेमू रैंक के 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 09637/09638, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 3, 4, 6, 10, 11, 14, 17, 18, 20, 24 व 25 फरवरी को (11 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा 3, 4, 6, 10, 11, 14, 17, 18, 20, 24 व 25 फरवरी को (11 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन