फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   express, trains, strike,

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 06 Nov 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
दैनिक रेल यात्री संघ अटेली के आह्वान पर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव को लेकर शुरू किया गया  अनिश्चितकालीन धरना अब आमरण अनशन में तब्दील हो गया है। धरने को शनिवार को व्यापार मंडल ने भी समर्थन दिया। व्यापार मंडल के प्रधान रतन गर्ग, राकेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता सहित अनेक व्यापारी धरने पर बैठे लोगों को अपना समर्थन पत्र सौंपा।
विज्ञापन

धरने में काफी संख्या में शनिवार को सरपंच, नंबरदार व आमजन पहुंचे। डीआरयूसीसी सदस्य अमरजीत दूसरे दिन अपने साथियों सहित सुबह से ही क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग स्टेशन पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। धरना को देखते हुए रेलवे पुलिस स्टेशन पर  डेरा डाले रही। संरक्षक राजपाल यादव, प्रधान महीपाल, सचिव धर्मेन्द्र,  बिहाली से अमर सिंह, खोड़ के सरपंच राकेश, नांगल से धर्मेन्द्र, नीरपुर  सरपंच राहुल, अटेली सरपंच हरदूल, आदि सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूषों ने धरना में पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

पुलिस बल की मौजूदगी में किया प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई तथा नारे लगाते हुए स्टेशन पर प्रदर्शन किया।
-मांगों को किया जा रहा अनसुना
दैनिक रेल यात्रा संघ के प्रधान महीपाल ने कहा कि स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर पिछली चार साल से लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगो को अनसुना किया जा रहा है। इस बार जब तक उनकी मांगे स्वीकार नहीं की जाएंगी धरने पर ही बैठे रहेंगे। अगर रेल प्रशासन फिर भी नहीं जगा तो पटरी पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए बैठने के लिए टीनशेड की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सबसे सुगम लाइन है यह
उन्होंने कहा कि अटेली क्षेत्र सैनिक बहुल्य है तथा दिल्ली से मुंबई, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, अहमदाबाद को जाने का सबसे सुगम व कम दूरी की सीधी रेलवे सेवा की लाईन है। व्यापारिक केन्द्र, अनाज मंडी, विधान सभा इकाई, राजस्थान के अनेक गांवों से सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को रेल सुविधा न मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed