{"_id":"672d18c414f6cde47c0426e7","slug":"excise-department-team-raided-175-boxes-of-liquor-recovered-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113163-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आबकारी विभाग की टीम ने डाला छापा, 175 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आबकारी विभाग की टीम ने डाला छापा, 175 पेटी शराब बरामद
Fri, 08 Nov 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- रेलवे स्टेशन के बाहर शराब की दुकान पर छापेमारी के दौरान कार्रवाई करती आबाकारी व
महेंद्रगढ़। शहर के रेलवे रोड पर बने एक ठेके पर दूसरे जिले से अवैध रूप से शराब लाकर बिक्री करने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा डालकर 175 पेटी अवैध शराब बरामद की। वीरवार शाम को करीब छह बजे आबकारी विभाग नारनौल से आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार की देखरेख में टीम शहर के रेलवे स्टेशन के सामने बने ठेके पर पहुंची थी।
टीम की ओर से ठेके पर रखी शराब की पेटियों का निरीक्षण किया गया तो 15 पेटी बीयर, 50 पेटी देशी, 50 पेटी देशी शराब अध्धा तथा 60 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। हालांकि टीम की ओर से ठेका संचालक को दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया। ठेकेदार की ओर से दिखाए गए दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं शराब की पेटियों व बोतलों के सीरियल नंबरों का मिलान किया गया तो यह शराब रेवाड़ी जिले की पाई गई। इसके बाद टीम की ओर से पेटियों को जब्त कर लिया गया। अब विभाग की ओर से शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आबकारी विभाग के निरीक्षण दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ठेके पर अन्य जिले से शराब लाकर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम जांच करने पहुंची थी। इस दौरान पेटियों के सीरियल नंबर का मिलान किया गया तो रेवाड़ी जिले की पाई गई। शराब की पेटियों को जब्त कर लिया गया है।