{"_id":"66352d6385c0e777e105ba81","slug":"evm-machine-reached-mahendragarh-kept-in-the-strong-room-of-the-college-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109243-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ पहुंची ईवीएम मशीन, महाविद्यालय के स्ट्रॉंग रूम में रखवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ पहुंची ईवीएम मशीन, महाविद्यालय के स्ट्रॉंग रूम में रखवाया
Sat, 04 May 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:58-गांव नांगल सिरोही बूथ केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम संजीव कुमार--स्रोत-- संवाद
महेंद्रगढ़। एसडीएम एवं सहायक चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने शुक्रवार को लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर नांगल सिरोही, राजावास व कुरावहटा गांवों में जाकर बूथों का जायजा किया। वहीं एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी महेंद्रगढ़ संजीव कुमार ने अपनी मौजूदगी में लोक सभा चुनाव के लिए प्राप्त ईवीएम मशीनों को राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया। इस मौके पर उनके साथ नोडल अधिकारी तहसीलदार मदनलाल शर्मा व चुनाव कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान उन्होंने स्कूलों में बने बूथों का निरीक्षण कर उनकी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। बूथों पर विकलांगों के लिए रैंप की व्यवस्था करने, विकलांगों के लिए वालंटियर की उपस्थिति, बूथ पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, पीने के पानी के लिए नल की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए। वैकल्पिक रूप से मतदान के दिन पर्याप्त क्षमता वाले पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दिव्यांग, गर्भवती या वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए पर्याप्त कुर्सियां व बेंच भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इस मौके पर एसईपीओ अशोक कुमार,एसईपीओ प्रवीन कुमार, लिपिक सतीश कुमार मौजूद थे।