फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Every section of the society is unhappy with the sloganeering BJP government: Anita Yadav

जुम्लेबाज भाजपा सरकार से समाज का प्रत्येक वर्ग दुखी : अनीता यादव

Sun, 29 Sep 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Sep 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Every section of the society is unhappy with the sloganeering BJP government: Anita Yadav
फोटो नंबर-16अटेली में जनसभा के दौरान अनिता यादव का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते ग्रामीण। स्त्रो
अटेली। अटेली हलके से चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनीता यादव ने कहा कि जुम्लेबाज भाजपा से समाज का प्रत्येक वर्ग दुखी है। रविवार को सीआईटीयू से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनिता यादव को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

अनिता यादव ने कहा कि दस साल के शासनकाल में सब परेशान हैं। प्रदेश की जनता अब वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर करने का कार्य करेगी। भाजपा सरकार ईडी व अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जांच एजेंसियों का डर दिखाकर प्रताड़ित करने में जुटी हुई है। उन्होंने रविवार को भीलवाड़ा, श्यामपुरा, कुंजपुरा, खोड़, तिगरा, पड़तल, ककराला, वाल्मीकी धर्मशाला कनीना, बड़ गुज्जर समाज कनीना, अनुसूचित जाति बस्ती कनीना सहित दस गावों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी जीत रही है। भाजपा केंद्र व राज्य को डबल इंजन की सरकार बताती रही है, जबकि इन सरकारों ने देश-प्रदेश को विकास के मार्ग से पीछे धकेल कर गर्त में डालने का कार्य किया है। आज हर वर्ग महंगाई, भ्रष्टाचार व गुंडाराज से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो गांरटी दी है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर सीटू के कार्यकर्ता, कमलेश सैनी, कृष्ण यादव, रतन सिंह व अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed