फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Even semester classes will begin from January 12th.

Mahendragarh-Narnaul News: 12 जनवरी से इवन सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू

Sat, 10 Jan 2026 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Even semester classes will begin from January 12th.
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय व राजकीय महाविद्यालय में यूजी और पीजी की परीक्षाएं शनिवार को समाप्त हो गई। अब 12 जनवरी से विभाग की ओर से इवन समेस्टर की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। फिलहाल संस्थानों में कक्षाओं की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


महिला कॉलेज प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह व राजकीय कॉलेज प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने बताया कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 दिसंबर 2025 से शुरू हुई और 8 जनवरी 2026 तक संपन्न हो गई हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर शनिवार तक परीक्षाएं संपन्न हुई हैं।
विज्ञापन

अब 12 जनवरी सम सेमेस्टर की कक्षाओं का अध्ययन कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
सात दिन अनुपस्थित रहने पर कटेगा नाम
कक्षाएं शुरू होने पर विद्यार्थियों को नियमित रूप से रिपोर्ट करने का आह्वान किया गया है। अगर विद्यार्थी लगातार 7 दिन तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहता है तो उसका नाम काट दिया जाएगा और समेस्टर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। सभी विद्यार्थी अपना पाठ्यक्रम निर्धारित समय सीमा में पूरा करें और महाविद्यालय का पहचान पत्र साथ जरूर लेकर आएं। बिना आई-कार्ड के महाविद्यालय परिसर में किसी भी छात्र व छात्रा को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में कक्षाओं की हुई सफाई
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सभी कॉलेजों में सोमवार से कक्षाओं की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए प्राचार्यों ने शनिवार को ही कक्षों में सफाई आदि की व्यवस्थाएं जांची और सफाई कर्मचारियों को बुलाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई। सोमवार को विद्यार्थियों को सफाई व अन्य व्यवस्थाएं उचित प्रकार से मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed