फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Even during the code of conduct, development work will be done in villages with Rs 127.64 crores.

Mahendragarh-Narnaul News: आचार संहिता के दौरान भी 127.64 करोड़ से गांवों में होंगे विकास कार्य

Wed, 21 Aug 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 21 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Even during the code of conduct, development work will be done in villages with Rs 127.64 crores.
महेंद्रगढ़। आचार संहिता के दौरान भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से गत लोकसभा चुनाव के बाद ही जिले की 343 ग्राम पंचायतों में विकास के लिए 127.64 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति में तेजी लाने के लिए गत वर्ष की विभिन्न परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराने का लक्ष्य रखा था। जिन गांवों में विकास कार्यों के टेंडर आचार संहिता से पूर्व हो गए थे, उनमें विकास कार्य जारी रहेंगे।
विज्ञापन

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा निगरानी सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद से लेकर हाल ही में लगी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता तक बीच करीब ढाई माह का समय था। इसी दौरान ही जिला महेंद्रगढ़ की 343 ग्राम पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 127.64 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए थे। इस राशि से गांव में विकास का पहिया निरंतर चलता रहेगा। इसमें से 86.30 करोड़ रुपये पंचायतों के खातों में व पंचायती राज कार्यकारी अभियंता के सरकारी खाते में करीब 41.34 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। जिन कार्याें के लिए आचार संहिता से पूर्व टेंडर जारी किए गए थे व कुछ कार्य शुरू कर दिया था, उन पर लगातार काम चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत खातों में जारी की गई राशि
अटेली - 47.52 करोड़ रुपये

महेंद्रगढ़ - 38 करोड़ रुपये

नांगल चौधरी - 26.02 करोड़ रुपये

नारनौल - 16.10 करोड़ रुपये

गांवों की संख्या, जिनमें विकास कार्य प्रगति पर हैं
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र - 100 गांव

अटेली विधानसभा क्षेत्र - 96 गांव

नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र - 90 गांव

नारनौल विधानसभा क्षेत्र - 57 गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed