फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Even after the portal was opened seven times, the distance from the semi-conductor remained, not a single seat was filled

Mahendragarh-Narnaul News: सात बार पोर्टल खुलने पर भी सेमी कंडक्टर से से दूरी, एक सीट नहीं भरी

Thu, 16 Oct 2025 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Even after the portal was opened seven times, the distance from the semi-conductor remained, not a single seat was filled
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सात बार दाखिले के लिए पोर्टल खुलने के बाद भी संस्थान में अधिकांश सीटें रिक्त हैं। 17 अक्तूबर तक दाखिले का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ आईटीआई में पहली बार 2025-26 में सेमी कंडक्टर ट्रेड शुरू हुआ। विभाग की ओर से इस ट्रेड में 24 सीटें निर्धारित की गईं। सात बार पोर्टल ओपन करने के बाद भी इसमें से एक भी सीटें नहीं भर पाई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 में सेमी कंडक्टर ट्रेड की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन

भारतीय युवाओं की पहचान आज दुनिया में कंप्यूटर या साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में होती है। भविष्य में भारतीय युवा सेमी कंडक्टर इंजीनियर के रूप में दुनियाभर में पहचान बनाएंगे। भारत में सेमी कंडक्टर से जुड़े डिजाइनिंग, फैब निर्माण और पैकेजिंग तीनों क्षेत्रों का एक साथ विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिप निर्माण के इको सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए सरकार इंडिया सेमी कंडक्टर मिशन के दूसरे चरण के लिए काम कर रही है। इसके तहत चिप से जुड़े इको सिस्टम पर कवर किया जाएगा और इंसेंटिव भी दिए जाएंगे। ऑटो सेक्टर से लेकर बिजली, इलेक्ट्राेनिक्स, उपभोक्ता वस्तु व रक्षा सभी जगह पर इस्तेमाल होने वाले चिप का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से महेंद्रगढ आईटीआई में 24 सीटें हैं। इस ट्रेड में विज्ञान संकाय के विद्यार्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। 17 अक्तूबर दाखिला प्रक्रिया का अंतिम दिन रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी संस्थान में आकर दाखिला ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed