{"_id":"6851a69c6b5f0645610acf5f","slug":"even-after-the-accidents-drainage-was-not-managed-in-the-parks-of-huda-sector-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126027-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हादसों के बाद भी हुडा सेक्टर के पार्कों में नहीं किया गया जलनिकासी का प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हादसों के बाद भी हुडा सेक्टर के पार्कों में नहीं किया गया जलनिकासी का प्रबंधन
Tue, 17 Jun 2025 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 03हुडा सेक्टर स्थित उद्यम सिंह पार्क में उगी झाड़ियां। संवाद
नारनौल। शहर की पॉश काॅलोनी हुडा सेक्टर-1 के पार्कों में पानी की निकासी नहीं होने से बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या हो जाती है।
यहां एक नहीं करीब 15 पार्क हैं। इनमें कुछ ही पार्कों की स्थिति ठीक है। इसके बाद भी नगर परिषद की तरफ से पानी की निकासी को लेकर उचित कदम नहीं उठाया गया है। गत वर्ष ऊधमसिंह पार्क व शास्त्री पार्क में बारिश से जलभराव होने से दो बच्चों की मौत भी हो गई थी।
इस घटना के बाद सेक्टरवासियों ने कई बार पानी निकासी की मांग प्रशासन से की। वहीं जन परिवेदना समिति की बैठक में इस समस्या को रखा गया। समिति की बैठक में यह समस्या आने के बाद तत्कालीन डीएमसी आनंद शर्मा ने पानी निकासी करने का आश्वासन दिया था। अब उनका तबादला हो जाने के बाद सेक्टर की इस समस्या पर प्रशासन व नगर परिषद द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इस समय सेक्टर के आधे से ज्यादा पार्कों की हालत तो ऐसी है कि उनमें कोई सुबह सैर भी नहीं कर सकता है। कई पार्कों में झाड़ियां उगी हैं व झूले भी टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सेक्टर में करीब 15 पार्क हैं। लगभग सभी की हालत खराब है। कई बार शिकायत दी गई, लेकिन प्रशासन ने कोई समाधान नहीं किया। गत वर्ष भी बारिश के दौरान पार्कों में पानी भरने से हादसे भी हो चुके हैं। स्ट्रॉम वाटर लाइन का कार्य भी सेक्टर में अधूरा है।-पंकज यादव, प्रधान आरडब्ल्यूए हुडा सेक्टर
-- -- -- -- --
हुडा सेक्टर के पार्कों में बारिश के दौरान जलभराव की बड़ी समस्या है। इस समस्या पर प्रशासन को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। अब फिर से बारिश का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन पार्कों में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई।-अजय गुप्ता
वर्जन
अभी तबादला यहां हुआ है। हुडा पार्कों की समस्याएं संज्ञान में नहीं है। यदि पार्कों में पानी भरता है और नगर परिषद द्वारा इसकी व्यवस्था करनी है तो जरूर की जाएगी।-मोनिका शर्मा, एक्सईएन, नगर परिषद