फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Environmental protection is not a responsibility but a necessity: Vice Chancellor

पर्यावरण संरक्षण जिम्मेदारी नहीं आवश्यकता है : कुलपति

Fri, 22 Aug 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 22 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Environmental protection is not a responsibility but a necessity: Vice Chancellor
फोटो संख्या:53- हकेवि में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते कुलसचिव प्रो. सुनील क - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-2 ने वीरवार को पौधरोपण अभियान की शुरूआत की।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक पौधा लगाना और उसकी देखभाल करनी चाहिए। विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि मां जीवन देती है और पौधे भी जीवन का आधार हैं।
इसलिए यह अभियान मातृत्व और पर्यावरण दोनों का सम्मान है। मुख्य अतिथि व विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि पौधा लगाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और प्रत्येक विद्यार्थी को इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार, प्रो. सुरेंद्र सिंह, संयोजक ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस क्लब एवं डॉ. मुकेश उपाध्याय, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी इकाई 2 ने किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने इस अभियान को जलवायु परिवर्तन से लड़ने और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम बताया। इस अवसर पर प्रोवोस्ट प्रो. मोना शर्मा, सूचना वैज्ञानिक डाॅ. विनीता मलिक भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed