{"_id":"6950345d301769be5a0860cb","slug":"entry-to-link-roads-and-overtaking-within-the-city-are-prohibited-narnol-news-c-196-1-nnl1010-134050-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लिंक मार्गों पर प्रवेश और शहर में ओवरटेकिंग पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लिंक मार्गों पर प्रवेश और शहर में ओवरटेकिंग पर लगा प्रतिबंध
विज्ञापन
नारनौल। नए आदेशों के अनुसार कुलताजपुर-नारनौल बाईपास को भारी वाहनों के लिए नो एंट्री क्षेत्र घोषित किया गया है। राजस्थान से आने वाले वाहन अब इस रास्ते की बजाय निजामपुर रूट से प्रवेश करेंगे। इसी प्रकार, हसनपुर चौक से रामबास मार्ग भी बंद रहेगा और वाहन अब टिब्बा बसई व निजामपुर होकर आ सकेंगे।
इसके अतिरिक्त, भेडंटी-नांगल चौधरी रूट को भी बंद किया गया है। यहां से गुजरने वाले वाहन अब राजस्थान में देवास-पनियाला बहरोड़ रूट और दिल्ली-जयपुर हाईवे से होकर एनएच-11 पर एग्जिट करेंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे स्थानीय सड़कों को टूटने से बचाया जा सकेगा और पुलिस बल का अनावश्यक प्रयोग भी कम होगा।
इसके अलावा शहर के अधिकार क्षेत्र, परिधीय सड़कों और बाईपास आदि पर भारी वाहनों द्वारा ओवरटेकिंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और इन सड़कों को नो ओवरटेकिंग जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि आम जनता की सुविधा को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं, चिकित्सा उपकरण और जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों की ढुलाई करने वाले वाहनों को इन प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है। यह आदेश 1 जनवरी से लागू होंगे।