{"_id":"67f01d19ebaebbca34071fc7","slug":"entry-of-vehicles-will-be-prohibited-on-the-road-towards-sehlang-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123101-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सेहलंग की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सेहलंग की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध
Fri, 04 Apr 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश को नशामुक्त बनाने और लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए सभी जिलों में साइकिल रैली निकाली जा रही है। इसकी शुरुआत पांच अप्रैल को हिसार से होगी। साइक्लोथॉन 2.0 रैली सात अप्रैल को जिला महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। रैली को लेकर आमजन को यातायात संबंधी किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। आमजन को सलाह दी गई है कि साइक्लोथॉन 2.0 रैली के लिए प्रशासन और जिला पुलिस द्वारा प्रस्तावित किए गए मार्ग का प्रयोग करने से परहेज करें। वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।
सात अप्रैल को बाघोत से सेहलंग की तरफ जाने वाले रास्ते पर सभी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। सेहलंग से होते हुए मालडा, माजरा खुर्द से होते हुए महेंद्रगढ़ जाने वाले रास्ते पर सभी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक इन रास्तों पर वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। 7 अप्रैल को इन रास्तों का प्रयोग करने से बचे, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। वहीं शाम के समय महेंद्रगढ़ से नारनौल जाने वाले रास्ते पर एक तरफ की लाइन बंद रहेगी। 8 अप्रैल को नारनौल से रेवाड़ी जाने वाले रास्ते पर एक तरफ की सर्विस लाइन बंद रहेगी। इन रास्तों पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। 7 और 8 अप्रैल को इन मार्गों का प्रयोग ना करें, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। रेवाड़ी व दादरी पुलिस से इस संबंध में अलग से पत्राचार किया जाएगा कि 7 और 8 अप्रैल को भारी वाहनों को इन रूटों पर न आने दें।