{"_id":"61f42b04435e1f390952cf9d","slug":"entry-is-not-to-be-given-in-government-offices-without-vaccination-certificate-but-investigation-is-not-done-narnol-news-rtk6368716186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों में बिना टीकाकरण प्रमाणपत्र के नहीं देना है प्रवेश, पर नहीं होती जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों में बिना टीकाकरण प्रमाणपत्र के नहीं देना है प्रवेश, पर नहीं होती जांच
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बेरोकटोक आते-जाते लोग। संवाद
- फोटो : Narnol
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों जैसे सरकारी कार्यालयों में बिना वैक्सीन के आमजन के प्रवेश पर रोक लगाई है। लेकिन प्रशासन द्वारा ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि शुरुआत में कुछ दिन सरकार के आदेशों का पालन देखने के लिए मिला, पर अब ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। अब पहले ही भांति कार्यालयों में आमजन का आवागमन हो रहा है। नारनौल में मुख्य रूप से लघु सचिवालय व नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। यहां लोगों की वैक्सीन सर्टिफिकेट की जांच करने के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं किया गया है। इस प्रकार सरकारी कार्यालयों में सरकार के नियमोें का पालन ठीक प्रकार से नहीं कर रहे हैं। ऐसे में किस प्रकार जिले में कोरोना के प्रसार पर रोक लग पाएगी।
बात दें कि प्रदेश सरकार ने महेंद्रगढ़ को रेड जोन में शामिल किया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी कर सरकारी संस्थानों में बिना वैक्सीनेशन आमजन के प्रवेश पर रोक लगाई है। इसके अलावा बाजार में दुकानें खोलने का समय भी निश्चित किया हुआ है। शुरुआत में जिला प्रशासन ने सरकार के नियमों का पालन करते हुए सरकारी कार्यालयों में आमजन को बिना कोरोना वैक्सीन के प्रवेश पर रोक लगाई थी। इसके लिए प्रशासन ने लघु सचिवालय व नागरिक अस्पताल सहित अन्य कार्यालयों में एक कर्मचारी को तैनात किया गया था। जिसके द्वारा कार्यालयों में प्रवेश के दौरान लोगों की कोरोना सर्टिफिकेट की जांच की गई, लेकिन वर्तमान में इन कार्यालयों में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
बिना सख्ती कोरोना पर कैसे लगेगा अकुंश
जिले में रोजाना कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इस समय 500 से अधिक सक्रिय केस हैं। यह संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। हालांकि सरकार ने कोरोना संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए कुछ सख्त नियम लागू किए हैं। मगर जिले में इन नियमों की अनदेखी हो रही है, क्योंकि न तो सरकारी कार्यालयों में लोगों की टीकाकरण प्रमाणपत्र की जांच की जा रही है और न ही बाजारों में पहुंच रहे लोग मास्क लगा रहा हैं। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इन नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए प्रशासन द्वारा भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।