{"_id":"5f5672618ebc3e81bb742e07","slug":"entrance-examination-of-hav-will-be-conducted-through-offline-medium-from-18-to-20-september-narnol-news-rtk572492344","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 से 20 सितंबर तक ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होंगी हकेंवि की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 से 20 सितंबर तक ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होंगी हकेंवि की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) 18 से 20 सितंबर तक देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। 1858 सीटों के लिए इस वर्ष 46233 आवेदन आए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों के अनुरोध पर परीक्षा को ऑफलाइन तरीके से ही आयोजित कराने का फैसला लिया गया है।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से सीयूसीईटी-2020 के नोडल ऑफिसर डॉ. फूल सिंह व डिप्टी नोडल ऑफिसर डॉ. जसवंत ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल, पीएचडी की कुल 1858 सीटों के लिए इस वर्ष 46233 आवेदन आए हैं। देशभर के 14 केंद्रीय विश्वविद्यालयों व डॉ. बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स, बेंगलुरू सहित 4 अन्य शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आयोजन मार्च-जून माह में किया गया था। इन सीटों पर प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले किए जाएंगे। 18 से 20 सितंबर तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में चार, हिसार में तीन, गुरुग्राम में दो, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, पलवल, रोहतक व चंडीगढ़ में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में सात, मेरठ, आगरा, हरिद्वार, देहरादून व हल्द्वानी में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन हकेंवि द्वारा किया जाएगा। विद्यार्थियों की ओर से लगातार किए गए अनुरोध पर परीक्षा को ऑफलाइन ही आयोजित कराने का फैसला लिया गया है।