फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Entrance examination for 1858 seats of Hakanvi from 18 to 20 September

हकेंवि की 1858 सीटों के लिए 18 से 20 सितंबर तक आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा

Mon, 24 Aug 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Entrance examination for 1858 seats of Hakanvi from 18 to 20 September
केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) 18 से 20 सितंबर तक देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 1858 सीटों के लिए इस वर्ष 46233 आवेदन आए हैं। विद्यार्थियों के अनुरोध पर परीक्षा को ऑफलाइन तरीके से ही आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। जिससे कोविड़ के खतरे को कम से कम किया जा सके।
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से सीयूसीईटी-2020 के नोडल ऑफिसर डॉ. फूल सिंह व डिप्टी नोडल ऑफिसर डॉ. जसवंत ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल, पीएचडी की कुल 1858 सीटों के लिए इस वर्ष 46233 आवेदन आए हैं। देशभर के 14 केंद्रीय विश्वविद्यालयों व डॉ. बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स, बेंगलुरू सहित 04 अन्य शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आयोजन मार्च-जून माह में किया गया था। इन सीट पर प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले किए जाएंगे। 18 से 20 सितंबर तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में चार, हिसार में तीन, गुरुग्राम में दो, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, पलवल, रोहतक व चंडीगढ़ में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में सात, मेरठ, आगरा, हरिद्वार, देहरादून व हल्द्वानी में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन हकेंवि द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed