फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Entire staff found missing in PHC inspection

पीएचसी के निरीक्षण में गायब मिला पूरा स्टाफ

Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Entire staff found missing in PHC inspection
कनीना। उपमंडल अधिकारी कनीना के शुक्रवार देर शाम धनौंदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान पूरा स्टाफ ही गायब मिला। यह देख एसडीएम सुरेंद्र कुमार भड़क गए। उन्होंने स्टेनो को गैर हाजिर मिले केंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि गांव धनौंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 11 गांवों की करीब 30 हजार की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की जिम्मेदारी है। इसमें दो मेडिकल ऑफिसर, एक डेंटल सर्जन, एक फार्मासिस्ट सहित स्टाफ नर्सों के कुल 14 पदों पर तैनाती है। लेकिन एक सेवादार को छोड़कर कोई भी स्वास्थ्यकर्मी का नहीं मिलने से क्षेत्र की 30 हजार की आबादी को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। शुक्रवार शाम को 3.45 बजे उपमंडल अधिकारी कनीना सुरेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण को पहुंचे। लेकिन वहां एक सेवादार को छोड़कर पूरा स्टाफ गायब मिला। निरीक्षण के दौरान उपमंडल अधिकारी ने दवाओं के स्टॉक, हाजिरी रजिस्टर, भवन एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने स्टेनो विरेंद्र सिंह को आदेश दिए कि वह शीघ्र ही नोटिस तैयार कर गैर हाजिर स्वास्थ्य कर्मचारियों को भिजवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed