फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ensure the cleaning of toilets and water tanks in schools by June 20.

Mahendragarh-Narnaul News: 20 जून तक स्कूलों में शौचालय व पानी की टंकियों की सफाई करें सुनिश्चित

Sat, 13 Jun 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ensure the cleaning of toilets and water tanks in schools by June 20.
फोटो नंबर-15सरकारी स्कूल में ठीक करवाया जा रहा शौचालय। संवाद
नारनौल। जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों में शौचालयों और पेयजल टंकियों की सफाई और जरूरी मरम्मत का काम हर हाल में 20 जून 2026 तक पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

हर स्कूल के प्रधानाचार्य और विद्यालय मुखिया को अपने-अपने विद्यालयों में उपलब्ध फंड का सही उपयोग करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल टंकियों की पूरी तरह से सफाई और जहां जरूरत हो वहां मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग ने यह भी साफ किया है कि 20 जून के बाद जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण एक विशेष समिति की ओर से किया जाएगा जो निदेशक स्तर पर गठित होगी। इस निरीक्षण में साफ-सफाई और व्यवस्था की पूरी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। गर्मी के मौसम में साफ पानी और स्वच्छ शौचालय बेहद जरूरी हैं, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा और सुरक्षित माहौल मिल सके।
उन्होंने सभी अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों से अपील की है कि इस काम को गंभीरता से लें और समय सीमा के भीतर पूरा करें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर निरीक्षण के दौरान किसी भी स्कूल में लापरवाही या गंदगी पाई गई तो संबंधित विद्यालय मुखिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों के लिए बेहतर, सुरक्षित और स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed