{"_id":"61268c148ebc3e7a0601b162","slug":"encroachment-freed-on-main-road-narnol-news-rtk6219783159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली। खंड के गांव भीलवाड़ा में बुधवार को प्रशासन ने सीएम विंडो की शिकायत के आधार पर राजस्थान की सीमा से सटे मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाया।
गांव भीलवाड़ा निवासी हजारीलाल ने सीएम विंडो में शिकायत दर्ज करवाई थी कि राजस्थान के गांव कायसा को जाने वाले मुख्य मार्ग पर गांव के कुछ लोगों ने इंधन, रोड़ी, ईंट व पत्थर आदि डालकर अतिक्रमण किया हुआ है। जिसको अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने पटवारी के माध्यम से दो महीने पहले पैमाइश करवाकर हदबंदी कर दी थी। बताया जाता है कि इस हदबंदी से गांव के ही निवासी बिक्रम व हजारी सहमत नहीं हो रहे थे जिसको लेकर प्रशासन ने पीला पंजा चलाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धर्मवीर की मौजूदगी में जेसीबी मशीन चला कर 33 फुट चौड़े तथा एक किलोमीटर लंबे रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। इस मौके पर पुलिस दल के साथ एसीपीओ अनिल कुमार, सचिव संतु प्रताप, हल्का पटवारी रामविलास व गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।